ओड़िशा: जयमती हत्याकांड में फरार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्याकांड में फरार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2022-05-10 04:18 GMT
संबलपुर : घरेलू कलह की वजह से प्रेमिका से पत्नी बनी 25 वर्षीय जयमती रणा की हत्या कर कहीं फरार हो जाने वाले आरोपी पति पिंटू मुंडा को, सोमवार के दिन स्थानीय खेतराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय खेतराजपुर थाना अंतर्गत बेहेरामुंडा इलाके की जयमती रणा ने कुछ वर्ष पहले सुंदरगढ़ जिला के धुरुआडिही गांव के पिंटू मुंडा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की दो बेटी भी हैं। बताते हैं कि प्रेम विवाह के कुछ वर्ष बाद ही पिंटू और जयमती के बीच छोटी छोटी बातों मो लेकर लड़ाई झगड़ा होने लगा था। इससे परेशान होकर जयमती अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर संबलपुर आ गई थी और बेहेरामुंडा में अपने मायके में रहने लगी थी। बताते हैं कि पत्नी जयमती के मायके में रहने से पति पिंटू परेशान रहने लगा था और गुरुवार, 5 मई की रात अपने ससुराल आया था।
उसी रात पति और पत्नी के बीच फिर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर पति पिंटू ने सीमेंट के पत्थर से पत्नी जयमती का सिर कुचल दिया और फरार हो गया। जयमती की चीत्कार सुनकर परिवार वाले उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगले दिन इस हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी पति पिंटू की तलाश कर रही थी और रविवार के दिन उसे झारसुगुड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी पति पिंटू ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया है कि पत्नी जयमती के रवैए से वह गुस्से में था और इसी वजह से उसके हाथों यह अपराध हो गया।
Tags:    

Similar News