Baripada बारीपदा: ओडिशा के मयूरभंज जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना बंगरीपोशी थाना अंतर्गत चौलाघोरी गाँव में हुई। मृतका की पहचान मीना सिंह (27) के रूप में हुई है।
बंगरीपोशी थाने के प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र सेनापति ने कहा, "हमने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी पर हमले के समय वह नशे में था।" सेनापति ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।
Tags: