ओडिशा: शुक्रवार को आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में छह महिलाओं सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। कोरापुट जिले में सबसे अधिक तीन, जाजपुर और गंजम जिले में दो-दो और ढेंकनाल और गजपति जिले में एक-एक मौतें हुई हैं।

कोरापुट जिले में खेत में काम कर रहे एक परिवार के सदस्य बारिश आने पर एक झोपड़ी में छिपे थे और बिजली की चपेट में आ गए।

Tags: