तलसरा थाना की पुलिस के द्वारा सूखा महादेव के पास युवक जख्मी हालत में मिला। उसकी पहचान सुंदरगढ़ के नुआपाड़ा निवासी संजय सिंदरिया के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजय सिंदरिया अपने ससुराल रामपुर गया था एवं घर नहीं लौटा। उसे सड़क के किनारे गंभीर हालत में देखे जाने पर पुलिस को सूचित किया गया। एंबुलेंस की सहायता से उसे सबडेगा अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण सुंदरगढ़ सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। संजय ने पुलिस को बताया कि पत्थर से टकराने पर वह गिर गया था जिससे वह जख्मी हो गया।