राउरकेला : गायत्री जयंती, गंगा दशहरा व पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के 32वें महाप्रयाण दिवस पर अखंड गायत्री महामंत्र जाप संग यज्ञ का आयोजन किया गया। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में शामिल हुए। गंगा दशहरा के दिन ही गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था एवं मां गायत्री का जन्म भी हुआ था।
इसी दिन पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने देह त्याग किया था। इस मौके पर 12 घंटे का अखंड गायत्री महामंत्र जाप किया गया जिसमें 46 परिजन शामिल हुए। सुबह पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में परिजनों ने आहूति दी। दोपहर को प्रसाद सेवन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल होकर आहूति देकर विश्व शांति की कामना की।
निर्जला एकादशी पर त्रिनाथ मंदिर में ब्राह्मण भोज का आयोजन :: निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में गांधी रोड स्थित त्रिनाथ मंदिर में शनिवार को पंडित वरुण तिवारी मां के द्रारा व्रत का उद्यापन किया गया। इस दौरान मंदिर में विधि पूर्वक पूजा-अर्चना के उपरांत ब्राह्मण भोज कराया गया। साथ ही पंडितों को वस्त्र आदि भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।
ब्राह्मण भोज के बाद अंचल में रहने वाले लोगों को प्रसाद सेवन कराया गया। इस अनुष्ठान के आयोजन में दुर्गेश तिवारी के साथ रितेश तिवारी ने सहयोग किया।
Tags: