बंडामुंडा : राउरकेला अर्बन को-आपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर 19 जून को मतदान होना है। ऐसे में, मैदान में ताल ठोंक रहे प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए है। गुरुवार को हांडी छाप पैनल के प्रत्याशियों ने रेलनगरी बंडामुंडा पहुंच कर अपने समर्थन में प्रचार करते हुए पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान माणिक चौधरी, अजय पांडे, मिथलेश जैसवाल, आई राजा रमेश, बाबू प्रधान, मुकेश पांडे, सुमंत पात्र, त्रिलोचन प्रधान, गणेश चौधरी, सुनील सिंह, सुभाष पंडा, शिव चरण राजभर आदि मौजूद थे। चुनाव का दिन जितना नजदीक आता जा रहा है उतना ही चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। खास बात ये है कि चेयरमैन पद के दोनों दावेदारों के पीछे शहर के दो वरीय राजनेता मौजूद है। ऐसे में दोनों ही वरीय नेता और उनके पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए माहौल बनाने में जुटे हुए है।
 
Tags: