भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के इंस्पेक्टर जनरल (IG) रैंक के अधिकारियों के बीच छोटा-मोटा फेरबदल किया।गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, संबलपुर के N.R. रेंज के IG हिमांशु कुमार लाल को EOW, BBSR और STF का IG नियुक्त किया गया है। इसी तरह, तालचेर के N.C.R. रेंज के IG और PTC, अंगुल के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे सत्यब्रत भोई को इंटेलिजेंस का IG नियुक्त किया गया है।
वहीं, भुवनेश्वर में इंटेलिजेंस के IG जय नारायण पंकज का तबादला करके उन्हें ब्रह्मपुर के SR रेंज का IG बनाया गया है।ब्रह्मपुर के SR रेंज के मौजूदा IG नीति शेखर का भी तबादला कर उन्हें IG (प्रोविजनिंग), SP मुख्यालय नियुक्त किया गया है।इसके अलावा, प्रोविजनिंग के DIG चरण सिंह मीणा को संबलपुर के NR रेंज का DIG नियुक्त किया गया है, जबकि सेंट्रल डेप्युटेशन से लौटने के बाद गृह विभाग में शामिल हुए आशीष कुमार सिंह को तालचेर के NCR रेंज का DIG नियुक्त किया गया है और उन्हें PTC, अंगुल के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
Tags: