ओडिशा: पांच पर मामला दर्ज, तीन कुइंटल अबैध पिग आयरन जब्त

पांच पर मामला दर्ज

Update: 2022-04-23 14:20 GMT
बंडामुंडा : बंडामुंडा पुलिस ने शुक्रवार की रात में एक आटो से करीब तीन क्विंटल चोरी का पिग आयरन बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में आटो चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही इस चोरी के माल को खपाने के आरोप में कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करीब पांच महीने से शहर के फाटापाइप, तिलकानगर एवं कुकड़ा गेट के आसपास में अवैध पिग आयरन का कारोबार चल रहा है। राउरकेला मालगोदाम के कुछ स्क्रैप कारोबारी रात के अंधेरे में चोरी का पिग आयरन लेकर बंडामुंडा के रास्ते चक्रधरपुर व टाटानगर को भेजते हैं। मालगोदाम खटाल के पास मौजूद स्क्रैप के गोदाम पर पिग आयरन जमा कर उसे पिकअप के माध्यम से हफ्ते में तीन से चार दिन झारखंड को भेजा जा रहा है।
Tags:    

Similar News