Odisha ओडिशा : रायगडा-ब्रह्मपुरम राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक निजी बस पलट गई। इस घटना में 23 यात्री घायल हो गए। घायलों को कोलानारा सरकारी अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना के संबंध में चंदिली पुलिस ने बताया कि बुधवार रात गंजम जिले के हिंजलिकट से रायगडा जिले के टिकिरी के लिए निकली बस सुबह करीब 5 बजे मुकुंदपुर घाट पर नियंत्रण खो बैठी और पलट गई।

Tags: