नबा दास हत्याकांड: दीपाली, विशाल आज क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं होंगे
Bhubaneswar: ओडिशा के पूर्व मंत्री नबा दास हत्याकांड में उनकी बेटी दीपाली और बेटा विशाल आज क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, दीपाली और विशाल आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि वे आज किसी जरूरी पारिवारिक काम की वजह से पेश नहीं होंगे। विशाल ने सीबी को बताया है कि वे कब पेश होंगे, इसकी जानकारी वे खुद देंगे। दीपाली दास ने भी समयसीमा बढ़ाने की मांग की है।
गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच ने इससे पहले दोनों को समन जारी कर जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा था। दीपाली दास ने क्राइम ब्रांच को बताया है कि वह निजी कारणों से आज नहीं आ पाएंगी। क्राइम ब्रांच सूत्रों ने यह जानकारी दी है।