भूकंप की जानकारी मिलते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप करीब 2 सेकंड तक महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।गौरतलब है कि इससे पहले 28 दिसंबर को गजपति के मोहना में हल्का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप दोपहर करीब 1:01 बजे आया था और इसे अडाबा, चांदीपुट, खामगुड़ी और तपतापानी इलाकों में महसूस किया गया था। उस दिन भी भूकंप करीब 2 सेकंड तक रहा था।
Tags: