Odisha ओडिशा : कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा है कि जगन्नाथ मंदिर के खजाने का विवरण जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा। मंत्री ने शनिवार को विधानसभा में विधायक तुषारकांति बेहरा द्वारा पूछे गए प्रश्न का लिखित उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि आभूषणों की मरम्मत का काम अभी चल रहा है और जब यह काम पूरा हो जाएगा तो पुरुषोत्तम के आभूषणों की गिनती की जाएगी और बाद में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वामी की संपत्ति की गणना 1978 में की गई थी और मरम्मत के बाद पूरा ब्यौरा पता चलेगा।

Tags: