Puri पुरी: केआईआईटी और केआईएसएस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. सामंत हर महीने की पहली तारीख को पुरी के जगन्नाथ मंदिर जाते हैं। आज उन्होंने प्रसिद्ध श्री मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही मंदिर के पास स्थित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। बाद में उन्होंने श्री मंदिर परिक्रमा प्रकल्प का भ्रमण किया और संपूर्ण संरचना के सुंदर निर्माण की प्रशंसा की।
Tags: