सड़क हादसे में पूर्व CM की पत्नी-बेटी घायल, दो पूर्व विधायक सुरक्षित

Update: 2025-06-16 05:54 GMT
Odisha ओडिशा : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की पत्नी उर्मिला विश्वाल (76) तथा बेटी अनीता विश्वाल (38) एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
रविवार शाम को अनुगुल जिले के किशोरनगर प्रखंड हंडपा थाना के समीप 55 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई है। हादसे में घायल मां एवं बेटी दोनों को अनुगुल जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, इसी हादसे में पूर्व विधायक अमर शतपथी तथा प्रभात त्रिपाठी भी बाल बाल बच गए हैं।जानकारी के मुताबिक सम्बलपुर की तरफ से अनुगुल की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग से पूर्व विधायक अमर शतपथी व प्रभात त्रिपाठी एक कार से आ रहे थे।
हंडपा बाजार पार करते समय इनकी गाड़ी को पीछे से अन्य एक कार (ओडी23एन-5225) ने धक्का दिया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल के परिवार के सदस्य बैठे थे। हादसे में हेमानंद विश्वाल की पत्नी उर्मिला विश्वाल के सिर फट गया है, जबकि सीना एवं कमर में गम्भीर चोट लगी है। इसी तरह उनकी बेटी अनीता विश्वाल के सीने और सिर पर चोट लगी है। गाड़ी में हेमानंद की नातिन भी थी मगर उसे कोई विशेष चोट नहीं लगी है। सभी को पुलिस ने बचाकर अनुगुल जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल के सीडीएमओ गौरीशंकर बल ने कहा है कि सभी घायल की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें कटक एससीबी मेडिकल अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं आगे की गाड़ी में रहने वाले पूर्व विधायक अमर शतपथी एवं प्रभात त्रिपाठी पुरी तरह से सुरक्षित हैं। दोनों अन्य एक कार से भुवनेश्वर आ गए हैं।
Tags:    

Similar News