Odisha ओडिशासुंदरगढ़ जिले के बिसरा थाना क्षेत्र के चिरुबेड़ा गाँव में शनिवार रात एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भाभी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान एनम मुंडा और उनकी पत्नी शोभा मुंडा के रूप में हुई है। आरोपी नमजन मुंडा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी नमजन ने सोते समय दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला किया। आशंका है कि आरोपी ने लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते अपने बड़े भाई और भाभी की हत्या की है। हालाँकि, हत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलने पर बिसरा पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जाँच शुरू कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय निवासी इस घटना के बाद से दहशत में हैं। राउरकेला के डीएसपी अमरेंद्र संध ने कहा, "शनिवार रात जब दंपति सो रहे थे, तब उनके छोटे भाई ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। पुलिस जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार जब्त कर लिया गया है। घटना की आगे की जांच जारी है।"
Tags: