Dhenkanal ढेंकनाल: ओडिशा के ढेंकनाल जिले के कामाख्यानगर वन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक जंगली हाथी मृत पाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने ढेंकनाल वन प्रभाग के पश्चिमी भाग में जमुझारा गांव के पास 30 वर्षीय हाथी का शव बरामद किया। हाथी करीब पांच दिन पहले जोरंडा क्षेत्र से आया था। वन अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि हाथी की मौत रविवार रात एक अन्य हाथी से लड़ाई के दौरान लगी चोटों के कारण हुई। वन अधिकारियों ने हाथी की अप्राकृतिक मौत की जांच शुरू कर दी है।