बारिश के कारण चट्टान खिसकने से सात घर दबकर नष्‍ट, दहशत में लोग

ओडिशा न्यूज

Update: 2022-07-12 10:08 GMT
ओडिशा में पिछले दो दिनों से जारी बारिश के बाद गजपति जिले के नुआगड़ ब्लाक के नुआपल्ली गांव में पहाड़ की चट्टान खिसकने से सात घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इन घरों को पत्थर एवं मिट्टी स से मनाया गया था। इस घटना के बाद से वहां के लोगों में भय का माहौल बन गया है। लोग अपने घर को छोड़कर वहां से सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद ब्लाक प्रशासन की टीम वहां पहुंचकर स्थिति का अनुध्यान किया है। गांव के इन लोगों को स्कूल घर में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक नुआपल्ली गांव में 20 से अधिक परिवार रहते हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के सात जिलों में भारी बारिश हुई है। इसमें कालाहांड जिले के लांजीगड़ में सर्वाधिक 171.6 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है।
गौरतलब है कि ओडिशा में राज्य में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। आगामी 24 घंटे में इसके और अधिक सक्रिय होने की सम्भावना है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन तक पूरे राज्य में भारी बारिश होने आशंका है।
आरेंज एवं येलो अलर्ट जारी
भारी बारिश को लेकर 8 जिले के लिए आरेंज एवं 15 जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग क अनुसारअधिकांश जगहों पर बज्रपात होने के साथ ही भारी बारिश होने की सम्भावना है। तटीय ओडिशा एवं अंदरूनी ओडिशा में अगले तीन दिन तक बारिश होगी।
दूसरी ओर, पश्चिम बांगोसागर में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके सक्रिय होने के बाद 14 जुलाई तक इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, ओडिशा में बारिश का दौर जारी रहेगा।
वहीं, राज्य में 1 जून से अब तक 15 फीसदी कम बारिश हुई है। 11 जिलों में सामान्य बारिश हुई है, जबकि 18 जिलों में सामान्य से कम और एक जिले में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।
Tags:    

Similar News