Odisha ओडिशा : गंजाम जिले के अस्का की ओर भुवनेश्वर से आ रही एक निजी बस ने गंजाम जिले के कल्लिकोटा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर लंगलेश्वर के पास सड़क के किनारे खड़ी एक लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लगभग 30 यात्री घायल हो गये। सूचना मिलने पर आईआईसी रमेश कुमार प्रधान अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से कल्लिकोटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें एक अन्य निजी बस से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया। मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। उधर, हादसे के बाद बस चालक, खलासी और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।