Bhubaneswar भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) ने शनिवार को रानपुर एनएसी अध्यक्ष रंगीन मोहंती को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
क्षेत्रीय पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "रानपुर एनएसी की अध्यक्ष श्रीमती रंगीन मोहंती को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण तत्काल प्रभाव से बीजू जनता दल से निलंबित किया जाता है।"