Odisha ओडिशा : राजधानी में एकतरफा प्रेम संबंध में एक महिला पर एसिड अटैक की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील सेठी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सेठी ने महिला को प्रेम संबंध के लिए प्रपोज किया था। महिला द्वारा प्रपोज ठुकराए जाने पर उसने महिला पर हमला कर दिया। सेठी ने महिला पर एसिड अटैक की धमकी भी दी थी। आज महिला पर हमला करने के लिए जा रहे आरोपी को कुछ स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर साहिद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सेठी को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: