संबलपुर : संबलपुर जिले के कुचिंडा थाना क्षेत्र के शारदा गांव के समीप खरला नदी में होली के दिन नहाने के दौरान दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गयी.
मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के मूल निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आज दोपहर नहाने गए थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। नतीजतन, वे नदी के पानी के तेज बहाव में बह गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और शवों को बरामद किया।
Tags: