KISS के 12 छात्रों ने JEE मेन परीक्षा में हासिल की सफलता, संस्थापक डॉ अच्युत सामंत ने दी बधाई
Bhubaneswar: कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (केआईएसएस) के 12 छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता हासिल की है। आज जेईई मेन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया और KISS के 12 छात्र सफल हुए हैं। इनमें 7 छात्राएं और 5 छात्र हैं।
इनका चयन जेईई एडवांस के लिए हुआ है। इनमें से तीन छात्र झारखंड के हैं और उन्होंने केआईएसएस से पढ़ाई कर जेईई में सफलता हासिल की है। KISS और KIIT के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने इस सफलता पर संतोष व्यक्त किया और सफल छात्रों को बधाई दी। डॉ. सामंत ने कहा कि हर साल KISS के छात्र JEE की परीक्षा में सफल होते रहे हैं। सिर्फ़ JEE ही नहीं, KISS के ये छात्र क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहे हैं। वे ऐसी सफलता इसलिए हासिल कर पाए हैं क्योंकि उनका पूरा ध्यान रखा जाता है और उनके लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाया जाता है।
इसके लिए श्री सामंत ने केआईएसएस के सभी संकाय और कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।