जनता दल यूनाइटेड ने 27 फरवरी को होने वाले नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार की घोषणा की है। नागालैंड में पार्टी के प्रदेश महासचिव कितोहो एस रोतोखा चुमौकेडेमिया जिले की घसपानी-2 सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र को नागा मुद्दे पर राजनीतिक समाधान लागू करने के लिए मजबूर करेगी।
नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। 27 फरवरी 2023 को होनेवाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नागालैंड में दीमापुर और वोखा सहित कई इलाकों में चुनावी सभाओं को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा की। नागालैंड चुनाव प्रचार में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने भी सभा को संबोधित किया।
ललन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि इस वर्ष नागालैंड में सामाजिक न्याय के साथ विकास का आगाज होगा। जदयू की तरफ आमलोगों का आकर्षण और उत्साह बेहतर चुनाव परिणाम की तरफ इशारा है। भाजपा को नागालैंड में वोट मांगने का अधिकार नहीं है क्योंकि 2018 के चुनाव में भाजपा ने चुनाव समाधान के लिए नारा दिया, लेकिन 5 वर्षों तक चुप बैठे रहे। 2015 में आदरणीय प्रधानमंत्री की मौजूदगी में फ्रेमवर्क एग्रीमेंट हुआ, लेकिन ये डस्टबीन में चला गया। नागालैंड में विधानसभा चुनाव 2023 में अभूतपूर्व सफलता हेतु आभियान का शुरुआत करते हुए। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया है कि 2023 में नागालैंड विधानसभा चुनाव में जेडीयू का अहम रोल होगा। सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बगैर जेडीयू इस बार नागालैंड में किसी की सरकार नहीं बनेगी। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर नागालैंड की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है।
Tags: