सरकार ने तीन नगा समूहों के साथ संघर्षविराम समझौते को एक साल की और अवधि के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।
इन समूहों में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-एनके (एनएससीएन-एनके), नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-रिफॉर्मेशन (एनएससीएन-आर) और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-के-खांगो (एनएससीएन-के-खांगो) शामिल हैं।
गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (NSCN/NK) और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड रिफॉर्मेशन (NSCN/R) के साथ संघर्ष विराम 28 अप्रैल, 2023 से 27 अप्रैल, 2024 तक प्रभावी रहेगा।
हालाँकि, NSCN/K-Khango के साथ संघर्ष विराम समझौता 18 अप्रैल, 2023 से 17 अप्रैल, 2024 तक रहा है। ये सभी समूह NSCN-IM और NSCN-K से अलग हुए गुट हैं और वर्षों से सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
Tags: