देश में कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि, 2,986 लोगों ने कोविड को दी मात

देश में कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि

Update: 2022-05-11 09:48 GMT
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच पिछले 24 घंटे में 2,986 लोग कोविड मुक्त हुए, जिसके साथ इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों का आकड़ा बढ़कर 4,25,66,935 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश अब तक एक अरब 90 करोड़ 67 लाख 50 हजार 631 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.74 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,897 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान 54 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,24,157 हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 102 बढ़कर 5,471 हो गए हैं।
वहीं 1,015 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,64,517 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 26,183 हो गया। महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले 60 बढ़कर 1,403 हो गये हैं। राज्य में 161 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,30,370 हो गयी। मृतकों का आंकड़ा 147849 हो गए। गुजरात में 21 सक्रिय मामले बढऩे से इनकी कुल संख्या बढ़कर 173 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में यहां 12 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वालों की संख्या 12,13,446 हो गयी है। जबकि मृतकों की संख्या 10,944 पर स्थिर है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले नौ बढ़कर 417 हो गये हैं। इस दौरान कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,203 पर स्थिर रहा। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 37 बढ़कर 19,97,026 हो गयी।
कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले एक बढ़कर 1,926 रह गये हैं जबकि 128 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 39,06,935 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा 40,105 पर स्थिर है। मध्य प्रदेश में एक सक्रिय मामले बढ़कर 200 हो गये। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 29 का इजाफा होने से यह संख्या 10,30,812 पर पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस महामारी से 10,735 लोगों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में सक्रिय मामले 131 घटकर 2,429 हो गये हैं। इस दौरान 532 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,84,327 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,620 पर स्थिर है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 71 घटकर 1,496 रह गये। राज्य में इस दौरान महामारी से 348 और मरीजों के उबरने से कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 20,51,851 हो गयी। इस दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 23511 हो गई है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 19 घटकर 2,995 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 317 बढ़कर 64,72,594 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 69325 है।
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 13 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 441 तक पहुंच गयी है। यहां इस दौरान 53 लोगों के कोरोनामुक्त होने के बाद महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 34,15,965 हो गयी, जबकि मरने वालों की संख्या 38,025 पर बरकरार है। मिजोरम में सक्रिय मामले एक घटकर 200 रह गये हैं। इस दौरान राज्य में 34 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,26,897 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 697 पर स्थिर है। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले छह घटकर 377 रह गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। राज्य में कोरोनामुक्त लोगों का आंकड़ा 7,87,901 पर पहुंच गया है। पंजाब में इस दौरान कोरोना के सक्रिय मामले 228 हो गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 7,41,979 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 17,751 पर स्थिर है। आंध्र प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के 48 सक्रिय मामले हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या 23,04,974 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 14,730 पर स्थिर है।
Tags:    

Similar News

-->