मेघालय में चुनाव अधिकारियों ने आठ लाख रुपये नकद और शराब की जब्त
मेघालय में चुनाव अधिकारियों
शिलांग: मेघालय के चुनाव अधिकारियों ने पश्चिम गारो हिल्स जिले में आठ लाख रुपये से अधिक की नकदी और शराब जब्त की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है और राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है।
खारकोंगोर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''पश्चिम गारो हिल्स जिले में बृहस्पतिवार को 8.96 लाख रुपये की अघोषित नकदी और 8,000 रुपये से अधिक की शराब जब्त की गई।''
सीईओ ने कहा कि इसके साथ ही अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य भर से 29 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है।
जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नकदी एक ऐसे व्यक्ति के पास से जब्त की गई जो असम से राज्य में गाड़ी चला रहा था। चूंकि नकदी ले जा रहा व्यक्ति कोई संतोषजनक और वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका, इसलिए धन को जब्त कर लिया गया।