मणिपुर पुलिस ने इंफाल के वाहेंगबम लीकाई बाजार में एक व्यक्ति को 160 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से साबुन की चार पेटियां जब्त की गई हैं, जिनमें से प्रत्येक पेटी में 40-40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान लिलोग होओरीबी माखा लीकाई निवासी मोहम्मद जियाउल हक के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने लिलोंग कोंजिन लेकाई थौबल जिले से मिर्जा खान से नशीला पदार्थ खरीदा था। इस सिलसिले में स्वापन औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीएंडपीएस एक्ट) के तहत एक रिपोर्ट तैयार की गई और इंफाल सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इससे पहले मणिपुर में दो संगठनों के 37 उग्रवादियों ने अपने हथियार डाल दिए। इन सभी नक्सलियों ने सीएम एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। इनमें से अधिकतर उग्रवादी एक ही संगठन के हैं। कार्यक्रम में सीएम बीरेन सिंह ने कहा राज्य में शांति के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। मणिपुर के गृह विभाग की ओर से इंफाल में आयोजित घर वापसी समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सामने दो संगठनों के 37 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में से 36 चिन कुकी लिबरेशन आर्मी के सदस्य हैं, जबकि एक उग्रवादी प्रेपैक का सदस्य है।
Tags: