नीतीश कुमार ने इस राज्य में लहराया विजयी परचम

नीतीश कुमार की जीत

Update: 2022-03-10 13:20 GMT
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आज चुनाव परिणाम (Manipur Assembly Election Result 2022) के लिए मतगणना जारी है। कुछ सीटों पर चुनाव आयोग ने परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। चुनाव परिणाम में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने इतिहास रच दिया है। राज्य में नीतीश की पार्टी ने 3 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है, वहीं 3 सीटों पर उसके उम्मीदवार लीड कर रहे हैं।
पार्टी दो दशक बाद मणिपुर में चुनाव लड़ रही है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में राज्य में शानदार प्रदर्शन किया है। मालूम हो कि 2001 में मणिपुर में जदयू की पूर्ववर्ती समता पार्टी (Samta Party) की सरकार बनी थी। पार्टी राज्य में उम्मीदों पर खरी उतरी है। राज्य में जयदू भाजपा इतर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने इस बार राज्य में 28 उम्मीदवारों को टिकट दिया था।
गौर हो कि राज्य में इस बार दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान हुए हैं। वहीं मतों की गिनती आज (10 मार्च) को हो रही है। मतों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, एनसीपी, एनपीपी, जदयू, आरपीआई और शिवसेना मुख्य रूप से चुनाव मैदान में हैं।
पिछले चुनाव परिणाम की बात करें तो राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनीं थी। राज्य में उसे 28 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। फिर भी सरकार नहीं बना पाई थी। वहीं, बीजेपी को 21 सीटें, टीएमसी को एक सीट, एनपीएफ को 4 सीट, लोक जन शक्ति पार्टी को एक सीट, एनपीपी को 4 सीट और एक स्वतंत्र उम्मीदवार को जीत हासिल हुई थी।
Tags:    

Similar News