CM बीरेन सिंह की अपील, सभी विधायक, सरकारी कर्मचारी समाज के लिए करें काम

Update: 2022-06-12 16:05 GMT

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को विधायकों और सरकारी कर्मचारियों से किसी समुदाय या गांव से संबंधित होने के बारे में अपनी मानसिकता बदलने का निवेदन किया। उन्होंने सभी से कहा कि बड़े पैमाने पर समाज के फायदे के लिए काम करें ताकि राज्य की प्रगति सुनिश्चित हो सके।

सिंह ने यहां जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मनोरोग चिकित्सा वार्ड, लोगों को रुकने के लिए शेड, शिशु देखभाल केंद्र के शुभारंभ करने के बाद कहा, 'हमें राज्य में एक संयुक्त मोर्चा बनाने की जरुरत है। हम जब एक बार राज्य सरकार की सेवा में होते हैं या फिर विधायक बन जाते हैं, तो हमें मणिपुर के बारे में सोचना चाहिए और खुद को एक समुदाय या एक गांव तक सीमित नहीं रखना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'हमें सिर्फ अपने गांव या अपने समुदाय के सोच या फिर काम करने से बाहर आने की जरूरत है तथा हमें समाज में एकजुटता के लिए पूरे समाज के लिए काम करने की जरूरत है।' उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम एक भारत श्रेष्ट भारत की भावना और विचार को मजबूत करने में सक्षम हैं। हमें सांप्रदायिक तौर पर काम नहीं करना चाहिए, सभी को एक बराबर समझना चाहिए।

Tags:    

Similar News