मां के साथ करता था दुर्व्यवहार, नाबालिग ने शख्स की हत्या कर लिया माँ का बदला

पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

Update: 2023-06-07 12:56 GMT
मुंबई| एक 17 वर्षीय लड़के ने अपनी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर दी। 43 वर्षीय मृतक अब्दुल रहीम मलिक कांदिवली के ईरानीवाड़ी इलाके का रहने वाला था जो लड़के की मां के साथ अकसर छेड़छाड़ और अपमानजनक टिप्पणियां करता था। पुलिस ने बताया कि रविवार को व्यक्ति ने नाबालिग की मां के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ कांदिवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। जब महिला के बेटे को उस व्यक्ति की हरकत का पता चला तो उसने मृतक के सिर और गर्दन पर पेंचकस से वार किया।
घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। उसे फिलहाल हिरासत में लेकर सुधार केंद्र भेज दिया गया है।
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही बुजुर्ग को टिकट कलेक्टर ने गिरने से बचाया
मुंबई के वडाला स्टेशन में एक वरिष्ठ टिकट कलेक्टर ने 73 वर्षीय बुजुर्ग को चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से बचाया। यह घटना प्लैटफॉर्म नंबर एक की रविवार दोपहर तीन बजकर दस मिनट की है।
महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर गई और ट्रेन उसे घसीट कर ले जा रही थी। महिला के साथ उसकी बेटी भी यात्रा कर रही थी। वह मदद के लिए चिल्लाने लगी । वहां टिकट चेक कर रहे वरिष्ठ टिकट कलेक्टर सुधीर कुमार मांझी यह घटना देख मदद के लिए भागे। उन्होंने महिला को खींचा, जिससे उसकी जान बच गई।
प्लैटफॉर्म में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला की मदद के लिए प्लैटफॉर्म में मौजूद अन्य लोग भी पहुंचे थे। इस घटना के बाद अधिकारी ने बताया कि महिला को ज्यादा चोट नहीं आई है।
Tags:    

Similar News

-->