National Parks of Maharashtra: गर्मियों की छुट्टियों में महाराष्ट्र के ये राष्ट्रीय उद्यान में बच्चों को ले जाये घुमाने

Update: 2024-06-10 04:28 GMT
National Parks of Maharashtra:   गर्मियों की छुट्टियां जारी हैं जिसमें बच्चे अपनी दादी-नानी के घर जाना पसंद करते हैं। इसी के साथ ही यही समय होता हैं जब पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर घूमने जा सकते हैं। यदि आप इन गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं और यदि आपको वाइल्ड लाइफ देखने का शौक है तो आप अपने बच्चों को महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उद्यान में लेकर जा सकते हैं जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ कई वन्यजीव भी देखने को मिलेंगे। महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का प्रदर्शन करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है। आइये जानते हैं इनके बारे में...
गुगामल राष्ट्रीय उद्यान एक रमणीय वन्यजीव अभ्यारण्य है जो आपको विभिन्न प्रकार के विशिष्ट जानवरों और पक्षियों जैसे बाघ, मगरमच्छ, बाइसन, गवा, नीलगाय और जंगली हिरण को देखने के बहुत सारे अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, पार्क विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों की देखभाल करता है और अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां ट्रेकिंग, फोटो क्लिकिंग, बर्ड वाचिंग सेशन और सफारी राइड जैसी कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया जा सकता है।

चंदोली राष्ट्रीय उद्यान

चंदोली राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीवों और प्रकृति प्रेमियों के लिए महाराष्ट्र के सबसे आकर्षक राष्ट्रीय उद्यानों में से एक माना जाता है। यह पार्क विभिन्न प्रकार के जानवरों का प्रजनन स्थल है जिसमें शक्तिशाली बंगाल टाइगर, सांभर और हिरण शामिल है। उद्यान की हरियाली आपका मन मोह लेती है। यदि आप वास्तव में एडवेंचर प्रेमी हैं तो आपको इस पार्क में जरूर जाना चाहिए। आप यहां कई रोमांचक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं जैसे बर्डवॉचिंग सत्र, नौका विहार, सफारी सवारी, ट्रेकिंग और बहुत कुछ। इसके अलावा आप यहां कंधार दोह और कंधार दोह जलप्रपात, तेनाली जलप्रपात, चंदोली बांध, वसंत नगर जलाशय और कोकण दर्शन का भी आनंद ले सकते हैं।

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान

अपनी प्राकृतिक विरासत के लिए जाने जाना वाला ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे रोमांचक और सर्वश्रेष्ठ संरक्षित टाइगर रिजर्व में से एक है। जिसमें महाराष्ट्र राज्य में सबसे अधिक बाघ दिखाई देते हैं। चंद्रपुर जिले में स्थित ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह स्थान वन्यजीवों और प्रकृति प्रेमियों किये वीकेंड पर जाने के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है। जहाँ आप वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियों को देख सकते है। और साथ यह राष्ट्रीय उद्यान ताडोबा झील, ईराई बांध, मोहरली और खोसला गाँव के लिए भी प्रसिद्ध है

Tags:    

Similar News

-->