अचानक ही राहगीरों पर चालू हुआ हमला, नाइजीरियाई व्यक्ति के हमले में आठ लोग घायल

सरकारी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है

Update: 2022-06-02 09:58 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके के पास कल एक नाइजीरियाई व्यक्ति ने पैदल राहगीरों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत ने कहा कि घटना पारसी वेल के पास टाटा गार्डन में हुई। घटना उस समय हुई जब 50 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति जो एक महिला के साथ बैठा था, वह अचानक उठा और अपना चाकू निकाला और राहगीरों पर हमला शुरू कर दिया। व्यक्ति की पहचान जॉन के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उससे चाकू छीन लिया। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं जिन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आजाद मैदान पुलिस थाने ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जहां घटना हुई थी वहां सड़क पर खून के धब्बे देखे जा सकते हैं। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है और मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->