Mumbai मुंबई। मुंबई के कालबादेवी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां समलैंगिक सम्बन्ध के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। लोकमान्य तिलक (एलटी) मार्ग पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी को लापरवाही से हुई मौत के आरोप में 17 मार्च को गिरफ्तार किया।
कैसे हुई घटना?
पुलिस के अनुसार, यह घटना फरवरी महीने में हुई थी। मृतक व्यक्ति अपने साथी के साथ समलैंगिक सम्बन्ध में शामिल था, इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गया। लेकिन आरोपी ने उसे मेडिकल हेल्प देने की बजाय वहां से भागना बेहतर समझा। जब तक कोई मदद पहुंचती, तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी, भागने से पहले मृतक का मोबाइल फोन भी चुरा कर ले गया था। बाद में, पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी को ट्रेस किया और दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए।
लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत लापरवाही से हुई मौत (IPC 304A) और चोरी (IPC 379) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य सबूतों को इकट्ठा करने में जुटी है।