Maharashtra महाराष्ट्र : सांगली जिले में एक 16 वर्षीय लड़की को उसके पिता ने पीट-पीटकर मार डाला। उसके पिता एक स्कूल शिक्षक हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को अटपडी तहसील के नेलकरंजी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी धोंडीराम भोसले (45) अपनी बेटी साधना से नाराज था। साधना 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। साधना को टेस्ट में कम अंक मिले थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने आटा बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पत्थर की चक्की का लकड़ी का हैंडल पकड़ा और अपनी पत्नी और बेटे की मौजूदगी में लड़की पर उससे हमला कर दिया।

Tags: