Mumbai.मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. महानगर के कई मेट्रो स्टेशन और ट्रेन ट्रैक जलमग्न हो गए हैं. वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर पानी भर गया. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 1 मई को इसका उद्घाटन किया था.

मुंबई के कई अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन भी पानी में डूब गए. गौरतलब है कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से वर्ली के आचार्य अत्रे चौक तक मुंबई मेट्रो लाइन 3 की सेवाएं इस महीने की शुरुआत में 10 मई को शुरू हुई थीं. जलभराव के कारण नए स्टेशन के बुनियादी ढांचे पर सवाल उठ रहे हैं.


Tags: