Pune: सैलरी काटने पर ड्राइवर ने कंपनी की गाड़ी में लगाई आग, 4 की मौत

Update: 2025-03-21 06:24 GMT
Pune पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कंपनी के बस ड्राइवर की सैलरी कटने पर उसने खौफनाक बदला ले डाला. ड्राइवर ने गुस्से में चलती बस में आग लगा दी. जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया, उस दौरान बस में कंपनी के 12 कर्मचारी मौजूद थे. आग लगाने के बाद ड्राइवर और उसके साथ बैठे अन्य लोग बस से कूद गए. पीछे बैठे कंपनी के कर्मचारी फस गए. इस घटना में 4 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई और 6 बुरी तरह झुलस गए. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.
Tags:    

Similar News