Pune पुणे : पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर सोमवार तड़के एक निजी बस में आग लग गई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना नरहे स्थित स्वामीनारायण मंदिर के सामने तड़के 2 बजे हुई।
एक यात्री ने बस से धुआँ निकलता देखा, जिसके बाद चालक ने तुरंत बस को किनारे लगाया और यात्रियों को उतार दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुणे नगर निगम (पीएमसी) और पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) की दमकल गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए अथक प्रयास किए।
Tags: