Pune पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल, पुणे में एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) कंपनी में काम करने वाली 28 वर्षीय महिला की मंगलवार शाम को हत्या कर दी गई। दरअसल, उसके पुरुष सहकर्मी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला शहर के येरवडा इलाके में स्थित कंपनी डब्ल्यूएनएस की पार्किंग में हुआ। पीड़िता की पहचान शुभदा कोडारे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान कृष्णा कनोजा के रूप में हुई है। आपको बता दें कि आरोपी कंपनी के अकाउंट सेक्शन में काम करता था।
इस घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संदिग्ध ने शाम करीब 6 बजे कंपनी की पार्किंग में कोडारे की दाहिनी कोहनी पर धारदार हथियार से हमला किया। महाराष्ट्र में चाकू घोंपने की घटना में महिला की मौत मनोज पाटिल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पता चला है कि यह हमला पैसे उधार लेने को लेकर हुए विवाद का नतीजा था। उन्होंने बताया कि महिला का काफी खून बह रहा था और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुभदा की बहन की शिकायत के आधार पर कनौजा को हिरासत में ले लिया गया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
Tags: