फीस न चुकाने वाले छात्रों की तस्वीरें वायरल

Update: 2025-08-27 13:40 GMT
Pimpri पिम्परी:यहां हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स कॉलोनी स्थित डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित एच.ए. स्कूल में वार्षिक शुल्क न चुकाने वाले कुछ छात्रों को कक्षा के बाहर खड़ा करने का मामला सामने आया है। इस घटना की तस्वीर अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट की गई। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मनपा शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
कक्षा 7 के कुछ छात्रों ने वार्षिक शुल्क नहीं भरा था। इसलिए कक्षा शिक्षक ने उन्हें कक्षा के बाहर खड़ा कर दिया। उनकी तस्वीर खींचकर अभिभावकों के ग्रुप पर शेयर की गई। कुछ ही देर में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। सामाजिक संगठनों ने इस पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए मनपा से कार्रवाई की मांग की। अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले पाटिल के आदेश पर शिक्षा अधिकारी संगीता बांगर ने तीन सदस्यीय समिति गठित की।
Tags:    

Similar News