Maharashtra महाराष्ट्र : नवी मुंबई टाउनशिप में सोमवार देर रात एक मल्टी-स्टोरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में छह साल के एक लड़के समेत चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नवी मुंबई के वाशी में रहेजा कॉम्प्लेक्स में सुबह 2 बजे हुआ।

आग में तीन फ्लैट जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है और जांच शुरू कर दी गई है। मरने वालों की पहचान वैदिक बालकृष्ण (6), पूजा राजन (39), सुंदर बालकृष्णन (46), और कमल हीरालाल जैन (84) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फायरफाइटर्स और पुलिस मौके पर पहुंचे और सुबह 4 बजे तक आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच चल रही है।

Tags: