मुंबई में बदले दो पुलों का नाम, वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक बना वीर सावरकर सेतु

Update: 2023-06-28 14:19 GMT

मुंबई | मुंबई में वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल दिया गया है। अब इसे वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसको लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही थी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले महीने ऐलान किया था कि मुंबई के पश्चिमी हिस्से में निर्माणाधीन बांद्रा-वर्सोवा सीलिंक का नाम हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के नाम पर रखा जाएगा। जोकि अब बदल दिया गया है।

बता दें कि बिज्र का नाम बदलने को लेकर लंबे समय से विचार-विमर्श चल रहा था। वहीं पिछले महीने वीर सावरकर की जंयती के अवसर पर इस पर मुहर लग गई और अब वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया गया है। वहीं ट्रांस हार्बर लिंक का नाम भी बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News

-->