Mumbai मुंबई: मध्य मुंबई में स्थित एल्फिंस्टन रोड ओवर ब्रिज को 10 अप्रैल 2025 से दो वर्षों के लिए बंद किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय ब्रिज को गिराकर नए सिरे से निर्माण करने के लिए लिया गया है।
यह कार्य मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) द्वारा बन रहे सेवरी-वर्ली एलिवेटेड कनेक्टर प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है, जो पूर्वी मुंबई को पश्चिमी उपनगरों से जोड़ेगा। इस अवधि में ब्रिज से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।