मुंबईकरों को जल्द होगा ठंड का एहसास

Update: 2022-12-20 17:58 GMT
 
 
मुंबई। बीते कुछ दिनों से मुंबई का पारा चढ़ा हुआ है. मुंबई ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश ही इस ठंडी के मौसम (cold weather) में गर्मी से परेशान है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री के बीच रहा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहा। लिहाजा नागरिक दिन ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी से परेशान दिखे. बीते शुक्रवार-शनिवार को मुंबई में तापमान देश में सबसे ज्यादा पहुंच गया। इस तरह मुंबई सबसे गर्म शहर बन गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में शहरवासियों को दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवात मंडौस के कारण इस साल दिसंबर के पहले पखवाड़े में हम ठंड का अनुभव नहीं कर सके। अब जब चक्रवात का प्रभाव पूरी तरह से कम हो गया है और उत्तर भारत में लगातार पछुआ हवाओं का प्रभाव है, तो राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिसकी वजह से ठंड में इजाफा होने की संभावना है। मंगलवार से, राज्य भर में सुबह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और दोपहर का अधिकतम तापमान भी गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लिहाजा अब दिसंबर माह के शेष दिनों में ठंड बढ़ेगी और दिसंबर के अंत तक इसके बने रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक माणिकराव खुले (Manikrao Kjule) ने बताया कि ठंड का असर राज्य के साथ-साथ दक्षिण गुजरात और दक्षिण मध्य प्रदेश में भी महसूस किये जाने की संभावना है.

Source : Hamara Mahanagar

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News