Maharashtra महाराष्ट्र : पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुंबई के एक स्कूल में कक्षा में बात करने पर 11 वर्षीय छात्रा की पिटाई करने के आरोप में एक महिला शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि शिक्षिका ने 21 मार्च को चेंबूर इलाके में स्थित स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा की कलाई, पीठ और कमर पर कई बार बेंत से प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गई।

Tags: