Mumbai : ईडी दफ्तर में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी

Update: 2025-04-27 02:57 GMT
Mumbai मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बैलार्ड पियर स्थित ईडी दफ्तर में आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू हो गए. ईडी दफ्तर में सुबह 2:30 बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मुंबई दमकल विभाग ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है|
कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग में लगी आग
जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसे कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग के नाम से जाना जाता है. सुबह भी दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी. बिल्डिंग से धुआं उठता देखा गया. आग से हुए नुकसान का फिलहाल आकलन नहीं किया जा सका है. आग कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी थी और इसी मंजिल पर ईडी दफ्तर है. कैसर-ए-हिंद बिल्डिंग में ईडी दफ्तर के अलावा कई अन्य सरकारी दफ्तर भी हैं. पिछले पांच घंटे से दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. इमारत के ऊपरी हिस्से से अभी भी धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Tags:    

Similar News