Mumbai: लोकल ट्रेन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Update: 2026-01-09 00:53 GMT
Mumbaiमुंबई : मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में गुरुवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। यह घटना कुर्ला और विद्याविहार रेलवे स्टेशन के बीच शाम करीब 8:30 बजे हुई। राहत की बात यह रही कि जिस लोकल ट्रेन में आग लगी, वह उस वक्त खाली थी, इसलिए किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, कुर्ला और विद्याविहार स्टेशन के बीच कचरा ले जा रही लोकल ट्रेन के दूसरे कोच में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं और कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, वहीं स्थानीय लोगों ने भी बुझाने में मदद की।
स्थिति को नियंत्रित करने और किसी बड़े हादसे से बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने घाटकोपर और सायन स्टेशन के बीच ओवरहेड वायर की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी। इस वजह से सेंट्रल रेलवे की सेवाएं कुछ समय के लिए ठप रहीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, घटना के असर के चलते कई लोकल ट्रेनें अब भी देरी से चल रही हैं। रेलवे प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।
Tags:    

Similar News