Mumbai: भीषण अग्निकांड, जिंदा जले 5 लोग

Update: 2024-10-06 04:41 GMT
Mumbai: मुंबई के चेंबूर स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी में एक दुकान में आज सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें 5 लोग जिंदा जल गए। यह हादसा 6 अक्टूबर रविवार सुबह की है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग की भीषण लपटों के कारण फायर कर्मियों के लिए अंदर जाना मुश्किल हो गया। अंदर फंसे लोगों को बचाने का एक ही रास्ता था, लेकिन आग की वजह से वह सुरक्षित नहीं रह सका। इलेक्ट्रिक सामान में आग लगने के बाद जोरदार धमाके हुए। इस कारण ऊपर की मंजिल पर रहने वाले परिवार के लोग फंस गए। आग तेजी से बढ़ने लगी और पूरी
दुकान के साथ
-साथ 2 मंजिला इमारत भी धू-धू कर जलने लगी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया है। अग्निकांड में जान गंवाने वाले पीड़ितों की पहचान हो गई है। हादसे में पति-पत्नी, उनके दो बच्चे और एक रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों में 30 वर्षीय प्रेम गुप्ता, उनकी पत्नी 30 वर्षीय मंजू गुप्ता, 39 वर्षीय अनीता गुप्ता, 10 वर्षीय नरेंद्र गुप्ता और 7 वर्षीय पेरिस गुप्ता शामिल हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड अब इस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Tags:    

Similar News

-->