गुजराती- राजस्थानियों की वजह से ही मुंबई देश की आर्थिक राजधानी: भगत सिंह कोश्यारी

गुजराती- राजस्थानियों की वजह से ही मुंबई देश की आर्थिक राजधानी

Update: 2022-07-30 09:16 GMT

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर गुजराती और राजस्थानी लोगों को मुंबई से हटा दिया जाता है तो महाराष्ट्र में तो पैसा नहीं बचेगा। गुजरातियों तथा राजस्थानियों की वजह से मुंबई देश की आर्थिक राजधानी कहलाती है। शिवसेना ने राज्यपाल के बयान को महाराष्ट्र का अपमान करारा दिया। उन्होने कहा कि यह तो यह मराठी और मेहनतकशों का अपमान है। इसी महाराष्ट्र ने हिंदुत्व के लिए लड़ाई लड़ी है. न केवल शिवसेना, बल्कि हर कोई राज्यपाल के बयान की निंदा करता है।

राज्यपाल कोश्यारी ने शुक्रवार देर शाम अंधेरी में जेपी रोड, दाऊद बाग जंक्शन पर चौक का नामकरण करते हुए इसका उद्घाटन किया। इस चौक का नाम स्वर्गीय शांतिदेवी चम्पालालजी कोठारी के नाम पर रखा गया है । इस कार्यक्रम में सांसद नवनीत राणा तथा विधायक नीतेश राणे भी उपस्थित रहे।
वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक अमोल मितकारी ने राज्यपाल के बयान पर आपत्ती जताई, NCP के विधायक ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई के लोग कुशल औऱ सक्षम है, हम ईमानदार लोग जो चटनी रोटी खाते है और दुसरो को भी खिलाते है। विधायक मितकारी ने कहा है कि आपने मराठी लोगों का अपमान किया है, जल्द से जल्द महाराष्ट्र से माफी मांगें।


Similar News