Mumbai मुंबई: शुक्रवार शाम मुंबई से सटे नायगांव स्थित एक कॉम्प्लेक्स में कुछ बच्चे सोसाइटी के अंदर बैडमिंटन खेल रहे थे। 10वीं का छात्र 15 वर्षीय आकाश संतोष साहू भी अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान शटल को निकालने की कोशिश में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 10वीं का छात्र आकाश शाम करीब 7 बजे सोसाइटी कंपाउंड में अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था।
इसी दौरान शटलकॉक पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की खिड़की में फंस गई। जब वह शटल निकालने के लिए ऊपर गया तो खिड़की से आकाश को एसी करंट का जोरदार झटका लगा और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बात की जांच की जा रही है कि एसी से निकलने वाला करंट इतना तेज कैसे हो गया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।