सांसद ने राज ठाकरे को दी चेतावनी, कहा- अयोध्या में घुसने नहीं दूंगा, पहले माफी मांगे

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-05-05 15:53 GMT

मुंबई: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को चेतावनी दी है। भाजपा सांसद ने कहा कि हम राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी राज ठाकरे से मुलाकात न करने का आग्रह किया।
राज ठाकरे पांच जून को अयोध्या आने वाले हैं। मुंबई में 'अयोध्या चलो' के पोस्टर लगाए गए हैं।
राज ठाकरे महाराष्ट्र की उद्घव सरकार पर लगातार हमलावर हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->